इटावा। पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को जनसुनवाई कर विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उनकी समस्याओं के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया।जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। साथ ही संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

