Headlines

वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली संविधान और लोकतंत्र बचाने का प्रयास: प्रकाश प्रधान

इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें एआईसीसी ऑब्जर्वर आरसी चौधरी एवं पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान ने एक नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर कांग्रेस की रणनीति और उद्देश्य की जानकारी दी।प्रेस वार्ता में प्रकाश प्रधान एवं आरसी चौधरी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा विपक्षी इंडिया गठबंधन ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च एवं महारैली का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी।
दोनों नेताओं ने कहा कि यह महारैली केवल कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि देश के प्रत्येक उस नागरिक की भागीदारी जरूरी है, जिसे मतदान का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने भाजपा पर चुनावों में वोट चोरी के आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार की रक्षा करना बेहद आवश्यक है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होकर इस अभियान में भागीदारी करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से आम नागरिकों से भी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचकर महारैली में भाग लेने की अपील की।बैठक के दौरान दोनों पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को समर्थन देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनभागीदारी महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी, पीसीसी सदस्य कोमल सिंह कुशवाहा, प्रमोद शंखवार, अरुण यादव, अरशद अली, जिला उपाध्यक्ष संजय दोहरे, सेवादल शहर प्रमुख सरवर अली, आसाराम कठेरिया, अंसार अहमद, तेजस्व शुक्ला, प्रदीप द्विवेदी एवं अमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share