Headlines

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का व्यापारियों ने किया बहिष्कार

इटावा। शासन के निर्देश पर कलेक्ट्रेट में आयोजित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक का विभिन्न व्यापारी संगठनों ने जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति और बैठक को महज औपचारिकता बताए जाने के विरोध में बहिष्कार कर दिया। व्यापारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से मुलाकात कर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित बैठकों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होते, जिससे समस्याओं का निराकरण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों को केवल खानापूर्ति तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।
बहिष्कार के दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनीत पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, जिला मंत्री गिरीश शुक्ला, पुंडरीक अग्निहोत्री, इदरीश, बैटरी संगठन अध्यक्ष सरदार मोहन सिंह, युवा अध्यक्ष गगन पोरवाल, जसवंतनगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महामंत्री विनोद जैन, युवा अध्यक्ष अभिषेक यादव, सोनू यादव, अंजू वर्मा, अनुपम गौतम, प्रिय दिवाकर सहित अनेक व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share