Headlines

मुनिश्री 108 अमितसागर जी महाराज का फिरोजाबाद में भव्य मंगल प्रवेश

फिरोजाबाद। परम पूज्य प्रज्ञा श्रमण बालयोगी मुनिश्री 108 अमितसागर जी महाराज का मंगलवार को चंद्र नगर, फिरोजाबाद में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिकों, महिला मंडलों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में जय जिनेन्द्र और मुनिश्री के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
महिला मंडल नशियां जी एवं महिला मंडल न्यू तिलक नगर द्वारा मंगल कलश, पुष्पवर्षा, मंगल गीत एवं आरती के साथ मुनिश्री का भव्य स्वागत किया गया। वहीं जैन मिलन मुख्य शाखा, फिरोजाबाद के पदाधिकारियों एवं वीर बंधुओं ने पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पाद प्रक्षालन एवं आरती का आयोजन कर गुरुवर के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर अरुण कुमार जैन (पीली कोठी), संभव प्रकाश जैन, अशोक कुमार जैन (भदावर), मनीष जैन, विमलेश कुमार जैन (सिंघई), मुकेश कुमार जैन (रैमजा), धीरेश जैन (सिंघई), विकास जैन (रपरिया), अमित कुमार जैन सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के श्रीचरणों में नमन कर धर्म आराधना एवं आत्मकल्याण का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share