Headlines

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में इटावा में सपा-कांग्रेस का धरना, रिहाई के बाद प्रदर्शन समाप्त

इटावा। दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को इटावा में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहा पर संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। शास्त्री चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रहे और सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे।
धरने के दौरान सपा और कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अपना विरोध दर्ज कराया।
बाद में अखिलेश यादव की रिहाई की सूचना मिलने के बाद सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

Please follow and like us:
Pin Share