ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का बेहतर संचालन किया जा रहा है इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं योजनाओं का लाभ जिले के आखरी छोर तक निवास करने वाले हितग्राही तक पहुंचे इस हेतु उन्होंने जिले के अधिकारियों के 5 दल नियुक्त किये गये थे जिन्होंने मंगलवार को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को देख , जहां उन्हें कहीं सन्तोष जनक तो कहीं असंतोष स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति मिली।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर एम.एस.सागर ने बताया कि जिन निरीक्षण दलों को मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में भेजा गया था उनके द्वारा जो संक्षिप्त जानकारी दी गई है उसमें कहीं असंतोष जनक तो कहीं सन्तोष जनक कार्य मिला
निरीक्षण दलों की संक्षिप्त रिपोर्ट के आधार के निम्न स्थित मिली,
दल क्रमांक 1.
* डॉ. पवन जैन – जिला स्वास्थ्य अधिकारी
* डॉ. विनोद दौनेरिया – जिला मलेरिया अधिकारी
* श्री राजेश वर्मा – जिला कंसल्टेंट मलेरिया के दल ने भितरवार ब्लॉक के ग्राम मऊछ,बनवार एवं पिपरौआ की स्वास्थ्य संस्थाओं का भ्रमण किया गया तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की मॉनिटरिंग की तथा आवश्यक सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए , वहीं बनवार में आदर्श गर्भवती परीक्षण कक्ष था जिसको दल द्वारा सराहा गया लेकिन दोनों टीकाकरण सत्र पर बच्चों की ड्यू लिस्ट नहीं मिली साथ ही विटामिन ‘ए’ से छूटे हुए बच्चों की सूची उपलब्ध नहीं थी, वहीं दल क्रमांक-2.
* डॉ. जी.एस. राजपूत – जिला स्वास्थ्य अधिकारी
* श्री धर्मेन्द्र राणा – ए.पी.एम.
* श्री धर्मवीर शुक्ला – बी.सी.एम. की टीम ने नारायण विहार एवं पीएचई कालोनी मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक का भ्रमण किया, स्टाफ उपस्थित था लेकिन नियमानुसार दवाये कम थीं साथ ही गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज कम चढाये गये, साथ ही मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक 50 क्वार्टर एवं सैनिक कॉलोनी का भ्रमण का भी भ्रमण किया जहां पूरा स्टाफ कम मिला।
दल क्रमांक-3.
* डॉ. दीपाली माथुर – जिला स्वास्थ्य अधिकारी
* श्री विजय भार्गव – जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एन.एच.एम.)
* डॉ. शिवानी अगरिया – सी.पी.एच.सी. सलाहकार की टीम वार्ड क्रमांक 20 अंतर्गत संजीवनी क्लिनिक सैनिक कॉलोनी-1 संजीवनी क्लिनिक कात्यानी गली एवं संजीवनी क्लिनिक सिद्धेश्वर नगर-2 का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित स्टाफ समय पर उपस्थित नहीं मिला। संस्थाओं में अव्यवस्था पाई गई, आवश्यक दवाइयाँ पूर्ण रूप से उपलब्ध नहीं थीं तथा अभिलेख (रिकॉर्ड) सुव्यवस्थित एवं अद्यतन नहीं पाए गए। संबंधितों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार एवं नियमित रिकॉर्ड संधारण के निर्देश दल द्वारा दिये
दल क्रमांक-4.
* डॉ. आर.के. गुप्ता – जिला टीकाकरण अधिकारी
* डॉ. महेन्द्र पिपरौलिया – जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट
* श्री एम.एस. खान – डी.सी.एम. की टीम ने दर्शन कॉलोनी डबरा गांव में भ्रमण किया भ्रमण के दौरान आशा अरुणा झा आशा डायरी अपूर्ण मिली वहीं
ग्राम सिरोही में आशा मुबीना की आशा डायरी में घर नंबर, एवं समग्र आई.डी.रिकॉर्ड में अपूर्ण मिली एवं टीकाकरण कार्ड में एएनएम सुनीता सिंह आशा द्वारा एचबीएनसी, एचबीवायसी नहीं लिखी जा रही वहीं ग्राम लोहगढ़ में आशा लीला रजक की भी डायरी अपूर्ण है ।
दल क्रमांक-5.
* डॉ. विजय पाठक – जिला क्षय अधिकारी
* श्री आई.पी. निवारिया – जिला मीडिया अधिकारी
* श्री दत्तात्रेय कर्दे – एम.एण्ड ई.ओ. की टीम को डबका सव सेन्टर सुबह बंद मिला वहीं उटीला पीएचसी स्टाफ कम मिला वहीं बेहट पीएचसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हस्तिनापुर में चिकित्सक एवं कुछ स्टाफ अनुपस्थित मिला ग्राम चक सोनपुरा पुरा में एएनएम सुबह लगभग 11:15 तक टीकाकरण के लिए नहीं पहुंची थी दल ने सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देशन दिए वहीं टीम ने रास्ते में 108 एम्बुलेंस को भी रोक कर चेक किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.एस.सागर ने बताया की अभी दलों द्वारा विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की जैसे ही बुधवार को रिपोर्ट दलों द्वारा प्रस्तुत की जायेगी उसी अनुसार कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं और शासकीय कार्य में जो भी लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी।


