Headlines

बढ़पुरा पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल किया बरामद

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बढ़पुरा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को सोनम पत्नी चंदन, निवासी नगला गौर, थाना बढ़पुरा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर थाना बढ़पुरा पुलिस ने संभावित स्थानों पर लगातार तलाश, तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं का संकलन और अन्य आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला को सकुशल बरामद कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना बढ़पुरा पुलिस एवं पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Please follow and like us:
Pin Share