इटावा। कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना ऊसराहार क्षेत्र के हजारी महादेव मंदिर, सरसई नावर का संयुक्त भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों के निर्धारित रूट, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कांवड़ियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए रूट व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
डीएम एवं एसएसपी ने संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा मंदिर परिसर और कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी एवं निगरानी व्यवस्था को प्रभावी रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसएसपी ने हजारी महादेव मंदिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

