इटावा- कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए इटावा पुलिस लगातार सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयूषी सिंह ने रविवार को थाना बढ़पुरा क्षेत्र के यमुना तिराहा पहुंचकर कांवड़ यात्रा ड्यूटी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीओ ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ियों के निर्धारित रूट पर प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।सीओ ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर भी संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने और कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इटावा पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कांवड़ यात्रा को लेकर यमुना तिराहा पर सुरक्षा व्यवस्था का सीओ आयुषी सिंह ने किया निरीक्षण

