Headlines

विभव ‘लल्ला’ त्रिवेदी बने बजरंग दल के जिला संयोजक

अम्बेडकर नगर। विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक अम्बेडकर नगर में आयोजित हुई। बैठक में अवध प्रांत के 25 जिलों से विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन के आगामी छह माह की कार्ययोजना एवं संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र, प्रांत मंत्री देवेंद्र तथा प्रांत सह मंत्री अविनाश सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
इसी दौरान उन्नाव जिले के सफीपुर क्षेत्र के ग्राम दरौली निवासी राष्ट्रवादी विभव (लल्ला) त्रिवेदी को लवकुश नगर का बजरंग दल जिला संयोजक बनाए जाने की घोषणा की गई। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों के प्रति सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share