इटावा । अगस्त क्रांति दिवस के उपल्क्ष में आज नुमाइश परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि शाहिदों के बलिदानों के परिणाम स्वरूप आज हमें यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। न जाने कितने ही महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को स्वतंत्रता की हवा में सांस लेने योग्य बनाया। किंतु आज कुछ देश विरोधी ताकतों के आने से उस स्वतंत्रता का ग़लत फ़ायदा उठाते हुए हमारे देश को खंड विखंड करने का जो अपराध किया जा रहा है हमें उसके विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद करनी चाहिए और आज हमें अगस्त क्रांति के इस पावन अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध हम सब एक जुट होकर कांग्रेस पार्टी और जननायक राहुल गांधी का पूरे ज़ोर और जोश साथ देंगे।
अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वप्रथम शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, सतीश नागर, प्रेम किशोर द्विवेदी, एडवोकेट विष्णु कांत मिश्रा, एडवोकेट प्रेम सिंह, प्रदीप द्विवेदी, अवनीश वर्मा, डॉ झब्बू लाल कुशवाहा, हरेंद्र सिंह, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद रेहान, इंद्रेश शर्मा, अमन तिवारी, एवं हसन सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
अगस्त क्रांति पर कांग्रेसियों ने किया अमर शहीदों को याद

