इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला उपाध्यक्ष मनोज तोमर एवं प्रांतीय सदस्य राहुल सिंह चौहान के संयोजन में मां धाम, डॉ. रजनी रावत के अस्पताल के बगल में वाईटीएम हेल्थ एंड वेल्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।इस दौरान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा, जिला महामंत्री सुनीत चौहान, जिला महामंत्री रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष शरद बाजपेई, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा तथा जिला मंत्री सोमेश अवस्थी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वाईटीएम संस्था के अपकमिंग ट्रिपल डायमंड विनय मिश्रा, लखनऊ तथा अपकमिंग डायमंड बद्री विशाल सिंह, रायबरेली ने संस्था एवं कंपनी की गतिविधियों और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडर लीडर राहुल चौहान, मनोज तोमर, चंद्रेश सिंह, अभय तोमर, सपना सिंह, अजय चौहान एवं शरद तिवारी सहित कई लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।आयोजक राहुल चौहान एवं मनोज तोमर ने व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ वाईटीएम संस्था से जुड़े सम्मानित लोगों का संगठन की ओर से अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में आपसी परिचय, संस्था की गतिविधियों और स्वास्थ्य एवं समृद्धि से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
वाईटीएम हेल्थ एंड वेल्थ कार्यक्रम में पदाधिकारियों संग पहुंचे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष चौहान

