इटावा। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में “साइबर क्राइम जागरूकता अभियान” केअंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम ग्रैंड इंपीरिया होटल पंजाबी कॉलोनी के शानदार हाल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र बहादुर सिटी मजिस्ट्रेट, विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी अवनीश सिंह और साइबर क्राइम प्रभारी राघवेंद्र एवं उनकी टीम की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में कहा कि सोशल मीडिया और नेट के बढ़ते चलन में साइबर क्राइम भी बढ़ा है और इस क्षेत्र में जागरूकता ही इस अपराध को रोक सकती है। इसी के साथ में सीओ सिटी ने कहा कि आज जिस तरह से साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ रहा है उसमें बहुत विषम स्थिति उत्पन्न करती है तो इस अपराध को रोकने के लिए जागरूकता और सतर्कता बहुत आवश्यक है। इसलिए आए दिन साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए। इसी क्रम में साइबर क्राइम प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने साइबर क्राइम से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए इसके दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। साथ ही उनकी टीम के साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल संदीप सिंह ने देश में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए उससे बचने के उपाय भी बताए ।इसी उपलक्ष में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के ज़िला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने अनीत वर्मा को ज़िले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया । कार्यक्रम का सफल और कुशल संचालन के के त्रिपाठी ने किया । कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर विनोद शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूनम वर्मा, संदीप ,आदित्य अलका, अंजू यादव, विमलेश श्रीवास्तव, रणवीर सिंह, राजावत, सर्वेश कुमार शर्मा, राम प्रकाश वर्मा, नफ़ीसुल हसन अंसारी, सर्वेश कुमार यादव ,अतुल बी एन चतुर्वेदी, मसूद,तैमूर,एम.ज़ुबैरी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेरणा ज़ुबैरी, रणवीर सिंह चौहान, जय बहादुर, कैलाश चंद्र राजेश तिवारी, राजीव कुमार गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, संजीव शर्मा एवं महिलाओं और व्यापारियों की काफी संख्या में उपस्थिति रही
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने कराया “साइबर क्राइम जागरूकता” कार्यक्रम

