Headlines

लालपुरा जैन मंदिर में जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

इटावा। शहर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में स्वर्णिम वर्षायोग 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय जिनसहस्रनाम महाअर्चना एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य शुभारंभ धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। आयोजन में मुनि श्री विशल्य सागर महाराज जी ससंघ का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण भगवान जिनेंद्र की भक्ति से सराबोर नजर आया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल मंदिर परिसर से निकाली गई घट यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली घट यात्रा ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इसके बाद भगवान श्रीजी को गाजे-बाजे के साथ पंडाल में लाया गया, जहां विधि-विधानपूर्वक उन्हें पांडुक शिला पर विराजमान कराया गया। ध्वजारोहण का सौभाग्य महिला मंडल को प्राप्त हुआ।इसके उपरांत भगवान श्रीजी का विधि-विधान से अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। मुनि श्री विशल्य सागर महाराज के मुखारविंद से शांति पाठ किया गया। शांतिधारा करने का सौभाग्य जितेंद्र जैन जौनी परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान जिनेंद्र की आराधना की।कार्यक्रम में गणाचार्य आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर धार्मिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य स्वर्णिम वर्षायोग समिति को प्राप्त हुआ। इस दौरान सौंदर्य इंद्र जितेंद्र जैन जौनी, कुबेर इंद्र सुशील जैन(डाबर), यज्ञनायक पिंटू जैन(रंगलाल मेडिकल), इंद्र , राजेश जैन, अनूप जैन, राजीव जैन एवं विशाल जैन(मेडिकल), राहुल जैन(छैराहा)को विभिन्न धार्मिक सौभाग्य प्राप्त हुए।इसके बाद पंडित संदीप शास्त्री के निर्देशन में मधुर संगीत और मंत्रोच्चार के बीच जिनसहस्रनाम विधान का विधिवत शुभारंभ हुआ। धार्मिक भजनों की मधुर धुनों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं मुनि श्री के चरण प्रक्षालन का सौभाग्य उमेश जैन एवं सुशील जैन परिवार को प्राप्त हुआ। ढह आआविधान के दौरान इंद्र-इंद्राणियां भक्ति नृत्य में झूम उठीं। श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक गीतों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।सायंकाल भगवान श्रीजी की महाआरती एवं गुरु भक्ति का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आरती में शामिल होकर भगवान एवं गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।कार्यक्रम में स्वर्णिम वर्षायोग समिति के अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार, विवेक जैन, बंटी जैन, दिलीप जैन, पूरन जैन, रीतेश जैन सहित समिति के पदाधिकारी, सुंदर युवा मंच, सुंदर सागर लोकसभा, महिला मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share