Headlines

गुप्त नवरात्रि पर समाजसेवी राजू गुप्ता ने श्रद्धा-भाव से किया कन्या पूजन एवं कन्या भोज

इटावा -गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ आदिशक्ति की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्ति की कामना के साथ समाजसेवी राजू गुप्ता ने श्रद्धा, भक्ति और पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कन्याओं को माँ दुर्गा का स्वरूप मानते हुए उनका तिलक, पूजन एवं चरण वंदन किया तथा उन्हें ससम्मान भोजन कराकर दक्षिणा एवं उपहार भी भेंट किए।राजू गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। गुप्त नवरात्रि में माँ भगवती की आराधना, साधना एवं सेवा से जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि कन्याओं का सम्मान करना और उनकी सेवा करना माँ आदिशक्ति की सच्ची आराधना है।उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना की कि सभी श्रद्धालुओं पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति, वैभव, यश एवं खुशहाली का संचार करें। साथ ही देश और समाज में प्रेम, सद्भाव, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी के जीवन से कष्टों का निवारण हो।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने माँ भगवती के जयकारों के साथ धार्मिक वातावरण में कन्या पूजन संपन्न कराया। उपस्थित लोगों ने भी इस पुण्य अवसर पर माँ आदिशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

Please follow and like us:
Pin Share