Headlines

आंतरिक बदलाव से मिटेंगे सांसारिक कष्ट : पूज्य आचार्य सुधांशु जी महाराज

कानपुर। बिठूर रोड स्थित सिद्धि धाम आश्रम में विश्व जागृति मिशन द्वारा एक दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य आचार्य श्री सुधांशु जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक अजय कपूर, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा, विश्व जागृति मिशन के कोषाध्यक्ष नरेन्द्र पाल चंदोक सहित अनेक संत एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए आचार्य सुधांशु जी महाराज ने कहा कि मंत्र केवल शब्दों का समूह नहीं, बल्कि दिव्य ऊर्जा का केंद्र है। सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ मंत्र जाप करने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक परिवर्तन होता है और वह दैवीय चेतना से जुड़ जाता है। उन्होंने कहा कि विचार भी एक प्रखर शक्ति हैं, जो व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकते हैं।महाराजश्री ने कहा कि जब मनुष्य ईश्वर के प्रति अटूट श्रद्धा रखकर मंत्रों का नियमित जाप करता है, तो उसके भीतर आंतरिक परिवर्तन आता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है और वह सांसारिक कष्टों से ऊपर उठकर आध्यात्मिक ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होता है।
इस अवसर पर पूज्य महाराजश्री ने महर्षि वेदव्यास गुरुकुल विद्यापीठ के विद्यार्थियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन गुरु दर्शन, गुरु पाद पूजन, दिव्य सत्संग एवं गुरु महाआरती के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

Please follow and like us:
Pin Share