Headlines

भागीरथ सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. कैलाश चंद्र यादव

`इटावा/लखनऊ। छात्र पर्यावरण संसद के संयोजक एवं पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड़, ग्वालियर बायपास, इटावा के प्रबंधक डॉ. कैलाश चंद्र यादव को जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “भागीरथ सम्मान” से सम्मानित किया गया।
लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव तथा नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के महाप्रबंधक डॉ. राजशेखर ने संयुक्त रूप से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेशभर के चयनित व्यक्तियों और संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने इस उपलब्धि को छात्र पर्यावरण संसद से जुड़े विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगियों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नई जिम्मेदारी और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
डॉ. यादव को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान जनपद इटावा के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है।

Please follow and like us:
Pin Share