इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित बैंकों एवं एटीएम केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक परिसरों एवं एटीएम केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक प्रबंधकों एवं सुरक्षा गार्डों को सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी, अलार्म सिस्टम को सक्रिय रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की भी गहन जांच की। साथ ही आमजन से अपील की गई कि बैंक से धनराशि निकालते या जमा करते समय सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।
एसएसपी के निर्देशन में जनपदभर में बैंक व एटीएम चेकिंग अभियान,परखी गई सुरक्षा व्यवस्था

