Headlines

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने आवेदकों को उनकी शिकायतों के न्यायोचित निस्तारण का आश्वासन दिया तथा संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Please follow and like us:
Pin Share