इटावा। जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश होते ही घंटों बिजली गुल हो जाने से लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अब यह याद रखना भी मुश्किल हो गया है कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी।जिला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव ने बिजली विभाग पर निशाना साधते हुए कहा कि बिजली कटौती पर विभाग का “धैर्य बनाए रखें” वाला संवाद अब जनता पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग बिजली का बिल भेजने और लोड बढ़ाने में कोई देरी नहीं करता, लेकिन समय पर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने में लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही अधिकारियों द्वारा फोन न उठाना भी उनकी जिम्मेदारियों से बचने जैसा है।उन्होंने कहा कि लगातार बिजली गुल रहने से गर्मी के मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि बिजली विभाग जनता के धैर्य की परीक्षा लेने के बजाय त्वरित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे।
बिजली कटौती पर सपा नेता उदयभान सिंह यादव का हमला, बोले- “धैर्य बनाए रखें” कहकर जनता की परीक्षा न ले विभाग

