Headlines

थानाध्यक्ष कमल भाटी को सौंपा गया चातुर्मास का निमंत्रण, आगमन पर यातायात व्यवस्था में सहयोग का किया अनुरोध

जसवंतनगर। परम पूज्य मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज (ससंघ) के भव्य मंगलमय चातुर्मास 2026 के लिए गुरुदेव का 2 अगस्त को जसवंतनगर में मंगल प्रवेश प्रस्तावित है। गुरुदेव के आगमन को लेकर सकल दिगम्बर जैन समाज में उत्साह का वातावरण है और पिछले कई महीनों से भव्य तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में चातुर्मास प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोहित जैन, महामंत्री आशीष जैन, कोषाध्यक्ष विवेक जैन, उपाध्यक्ष एकांश जैन, सहमंत्री प्रखर जैन, सह-कोषाध्यक्ष मोहित जैन एवं संरक्षक अंकुर जैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने थानाध्यक्ष कमल भाटी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें गुरुदेव के नगर आगमन एवं कलश स्थापना समारोह का निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष कमल भाटी का पटका पहनाकर सम्मान किया तथा चातुर्मास महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग के लिए निवेदन किया
समिति पदाधिकारियों ने गुरुदेव के नगर प्रवेश एवं पिंक बूथ पर होने वाले मंगलमय उद्बोधन के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए सुचारु यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने आयोजन के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उल्लेखनीय है कि मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज लगभग 900 किलोमीटर का पदविहार करते हुए रांची से मात्र 30 दिनों में जसवंतनगर पहुंच रहे हैं। गुरुदेव के ऐतिहासिक आगमन को लेकर नगर का जैन समाज अत्यंत उत्साहित है। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार, भव्य टेंट, पाद-प्रक्षालन स्थलों पर तथा आकर्षक सजावट का कार्य भी होगा जैन समाज जसवंतनगर गुरुदेव के मंगल प्रवेश को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए पूरे उत्साह के साथ तैयारियों में जुटा हुआ हैं.

Please follow and like us:
Pin Share