Headlines

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों को एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई

इटावा। पुलिस विभाग में अपनी दीर्घ एवं सराहनीय सेवाएं पूर्ण कर अधिवर्षता आयु पर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी को मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर विभाग की ओर से यथासंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (ना0पु0) कौशल किशोर (नियुक्ति बसरेहर), उपनिरीक्षक (ना0पु0) रामचन्द्र निषाद (नियुक्ति पुलिस लाइन) तथा कुक धनराज (नियुक्ति पुलिस लाइन) शामिल रहे।कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक अपराध सुधीर सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त साथियों के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Please follow and like us:
Pin Share