इटावा- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैन धर्मशाला (लालपुरा) में रति कला अकादमी, गाड़ीपुरा द्वारा आयोजित 20 दिवसीय समर कैंप का समापन विविध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजू जैन (ठेकेदार) ने कहा कि स्टेज पर जब नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, तो उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि मात्र 20 दिनों में बच्चों द्वारा सीखी गई कला और उनका आत्मविश्वास सराहनीय है।
विशिष्ट अतिथि ब्रह्मकुमारी बीके नीलम दीदी ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में स्नेह, एकाग्रता, अनुशासन एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है।निर्णायक की भूमिका निभाने वाली विजडम अकादमी की निधि कश्यप ने कहा कि बच्चों में कला के प्रति बढ़ती रुचि भविष्य में उनकी रचनात्मकता और अध्ययन में भी सहायक सिद्ध होगी।ग्वालियर से आई ड्राइंग एवं क्राफ्ट शिक्षिका खुशबू अग्रवाल ने बताया कि पिछले 20 दिनों में बच्चों की सीखने की ललक, उत्साह और रचनात्मकता देखने योग्य रही। डांस, क्राफ्ट और स्टोरी टाइम जैसी गतिविधियों ने कैंप को यादगार बना दिया।रति कला अकादमी की डायरेक्टर रति अग्रवाल ने सभी अतिथियों का बैज एवं पटका पहनाकर स्वागत किया।प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे कला प्रतियोगिता,प्रथम सूर्यांश राठौर,द्वितीय अनंजय गुप्ता,तृतीय आंशिक जैन, डांस प्रतियोगिता (शिशु वर्ग)प्रथम हार्दिक,द्वितीय आदित्य,तृतीय काशवी,डांस प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग),प्रथम आकृति जैन,द्वितीय पर्व जैन,तृतीय रूही,अतिथियों ने विजेता बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कोरियोग्राफर शिवा कुमार के निर्देशन में बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।कार्यक्रम का संयोजन विष्णु अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बीके दीदी, पंकज अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल एवं मंजू राठौर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
किताबों से ब्रेक, टैलेंट को मिला मंच, 20 दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन

