Headlines

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नुमाइश पंडाल में हुआ सामूहिक योगाभ्यास

इटावा। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नुमाइश पंडाल में “Yoga for Healthy Ageing” थीम के साथ भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सहभागिता की।इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया गया।अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को थीम के बारे में जानकारी देते हुए अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने और स्वस्थ एवं निरोग जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share