Headlines

कांग्रेसियों ने जगह-जगह कार्यक्रम कर हर्षोल्लास के साथ मनाया राहुल गांधी का जन्म दिवस

इटावा। देश के नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,कांग्रेस सांसद एवं देश के शोषितों,वंचितों, ग़रीबों और किसानों की बुलंद आवाज़ अपने प्रिय नेता जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने सरोज वृद्धाश्रम एवं स्पर्श अंध विद्यालय में वृद्ध जनों और नेत्रहीन बच्चों के हाथों से केक कटवा कर हर्षोल्लास के साथ जन्म दिवस मनाया।सरोज वृद्ध आश्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित एवं शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद के नेतृत्व में आश्रम के सबसे वृद्ध जन द्वारा केक कटवा कर जन्म दिवस मनाया गया। इसी के साथ ही वहां उपस्थित सभी सम्मानित बुजुर्गों को दैनिक उपयोग में काम आने वाले वाली वस्तुएं साबुन, तेल, मंजन और फल आदि वितरित कर राहुल गांधी के लिए दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।
वहीं दूसरी ओर यूथ कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष शोज़ब रिज़वी के नेतृत्व में कांग्रेस के समस्त पदाधिकारीयों ने स्पर्श अंध विद्यालय में नेत्रहीन बच्चों द्वारा केक कटवा कर धूमधाम से जन्म दिवस मनाया। इसी के साथ ही बच्चों में डोमिनोज़ पिज़्ज़ा के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य नाश्ते की वस्तुएं वितरित की गईं जिसे पाकर और इतनी धूमधाम सुनकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। नेत्रहीन बच्चों के साथ राहुल गांधी की लंबी उम्र के लिए दुआ की गई।इस पावन दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने वालों मे पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, करण सिंह राजपूत, प्रशांत तिवारी, अरुण यादव, संजय दोहरे,डा. झबूलाल कुशवाहा, कृपाराम राजपूत, अमित त्रिपाठी अंबुज,आसाराम कठेरिया, अंसार अहमद, मोहसिन अली, मालवती राजपूत, प्रदीप द्विवेदी,अमन तिवारी, अभिलाष द्विवेदी, रणवीर यादव, एवं बाबू अली सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share