इटावा। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर यमुना प्रसाद ने जनपद का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।रिजर्व पुलिस लाइन स्थित अतिथि गृह पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद गार्द द्वारा सलामी दी गई।डीआईजी ने पुलिस लाइन स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निगरानी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की सुविधाओं तथा संचार व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश, तैनात पुलिस बल एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि जनपद में अब तक तीन दिनों की पांच पालियों की परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा चुकी है।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चन्द्र सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की व्यवस्थाओं का डीआईजी ने लिया जायजा दिये दिशानिर्देश

