इटावा। थाना कोतवाली पुलिस ने क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध 32 बोर रिवाल्वर, दो जिंदा 32 बोर कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। थाना कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध असलहा एवं कारतूस बरामद हुए। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई,
पुलिस टीम में थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक कासिफ हनीफ, कांस्टेबल राजेश कुमार एवं चालक कांस्टेबल संजीत कुमार शामिल रहे।
अवैध रिवाल्वर व कारतूस के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार

