Headlines

ऑपरेशन मुस्कान के तहत बिछड़े बालक को सकुशल परिजनों को किया सुपुर्द

इटावा -“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बिछड़े बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया गया। जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक दीप पुत्र विकास उर्फ छोटेलाल निवासी नगला मिलक थाना बकेवर जनपद इटावा उम्र करीब 10 वर्ष अपनी माता स्नेहलता के साथ लुधियाना जाने हेतु रेलवे स्टेशन आया था, जहां भीड़भाड़ के दौरान बालक अपनी माता से बिछड़ गया।सूचना प्राप्त होते ही थाना कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक रमाकांत सिंह, हेड कांस्टेबल सलिल कुमार एवं कांस्टेबल आकाश यादव द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बालक की तलाश की गई तथा अथक प्रयासों के उपरांत बालक को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इटावा पुलिस सेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के लिए सदैव तत्पर।

Please follow and like us:
Pin Share