कानपुर-अशोकनगर (गोवा गार्डन), कल्याणपुर निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजू गौड़ के पुत्र तेजस गौड़ का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया, जिसमें पत्रकार जगत के कई गणमान्य साथी उपस्थित रहे जन्मदिन समारोह में मौजूद पत्रकारों व शुभचिंतकों ने तेजस गौड़ को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर खुशी साझा की गई और सभी ने मिलकर इस खास मौके को यादगार बनाया।परिवारजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से यह आयोजन और भी खास बन गया।
वरिष्ठ पत्रकार राजू गौड़ के बेटे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, साथियों ने दिया आशीर्वाद

