Headlines

इटावा सफारी पार्क में धूमधाम से मनाया शेरनी आशी और जया का दूसरा जन्मदिन

इटावा- इटावा सफारी पार्क में शेरनी नीरजा एवं कान्हा की मेटिंग से वर्ष 2024 में जन्मी दो अर्ध वयस्क शेरनी आशी व जया का दूसरा जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। वर्ष 2024 में 31 मई व 1 जून को तीन शावकों का जन्म हुआ था, परंतु शेरनी नीरजा द्वारा अपने शावकों की देखभाल न करने के कारण सफारी पार्क के कीपर अजय एवं आसिफ़ ने उनकी हैंड रियरिंग की थी परन्तु एक शावक की 14वें दिन असामयिक मृत्यु हो गई थी। अन्य दोनों शावक अब अर्ध वयस्क हो चुके हैं तथा अपने अन्य एक भाई एवं दो बहनों के साथ ब्रीडिंग सेंटर में उछल कूद कर रहे हैं।इटावा सफारी पार्क में 10 अगस्त 2022 को जन्मे बब्बर शेर विश्वा विगत एक माह से अस्वस्थ था। लगभग एक माह तक लगातार उपचार के बाद अब वह स्वस्थ हो पाया है तथा वह अपना पूरा आहार एवं पर्याप्त मात्रा में पानी ग्रहण करने लगा है और पूरी तरह से सक्रिय है।

Please follow and like us:
Pin Share