इटावा -पुलिस की बड़ी कार्यवाही जीएसटी फर्जीवाड़े पर पुलिस का बड़ा प्रहार कूटरचित प्रपत्रों के माध्यम से करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 1 लैपटॉप (एचपी कम्पनी) व 5 एन्ड्राएड मोबाइल बरामद की गई । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर अभयनारायण राय के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी। कार्यालय सहायक आयुक्त (प्रभारी) राज्य कर सचल दल द्वारा थाना सिविल लाइन पर सूचना दी गयी कि वाहन संख्या RJ11 GB 6405 में कूटरचित प्रपत्रों के माध्यम से अज्ञात माल स्वामी द्वारा वाहन स्वामी एवं ट्रान्सपोर्टर के साथ मिली भगत करके माल का परिवहन करापवंचन के उद्देश्य से किया जा रहा था । सूचना पर तत्काल थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 208/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 208/2025 से सम्बन्धित विवेचना के क्रम में प्रकाश में आये कुल 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।अभियुक्तों द्वारा केवल कागजों पर फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड कराई गई थीं, जिनमें अंकित नाम, पते एवं व्यवसाय जांच में पूरी तरह फर्जी एवं अस्तित्वहीन पाए गए । इन बोगस कंपनियों के नाम पर फर्जी ई-बिल एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर माल परिवहन दिखाया जाता था, जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया जा रहा था । गिरोह द्वारा व्यापारियों एवं माल मंगाने वालों से वैध टैक्स के स्थान पर माल के वजन (टन) के आधार पर कमीशन वसूला जाता था । अधिक मात्रा में माल होने पर उसी अनुपात में अवैध वसूली कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी की जाती थी अभियुक्तों द्वारा इस अवैध कारोबार के माध्यम से अर्जित की गई संपत्तियों एवं बैंक खातों की गहन वित्तीय जांच की जा रही है । पुलिस द्वारा अवैध अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं कुर्की/जब्ती की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी ।पुलिस प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र थाना सिविल लाइन, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामविनोद, बेंड कांस्टेबल जीतू, कांस्टेबल रामनरेश टीम द्वारा कार्यवाही की गई
पुलिस ने प्रपत्रों के माध्यम से करोड़ों रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

