इटावा -पुलिस की बड़ी कार्यवाही की गई चोरी की घटना का सफल अनावरण मोटरसाइकिल चोरी की घटना कारित करने वाला 1अन्तर्रजनपदीय शातिर अभियुक्त पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया कब्जे से 20 किलो डोडा/चूरा व चोरी की 1 मोटर साइकिल बरामद की गई।जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में थाना सैफई पुलिस टीम थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर मु0अ0सं0 109/2026 से सम्बन्धित 1 अभियुक्त अजय कुमार उर्फ छोटू पुत्र सत्यराम को कुर्रा की तरफ जाने वाली पुलिया से 20 किलो चूरा/डोडा छिलका व चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

