इटावा-लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती के उपलक्ष्य में कांग्रेस कार्यालय नगर पालिका पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की विनम्र एवं उदार शासिका के साथ एक महान शिवभक्त व समाज सुधारक थीं। उनके हृदय में ग़रीबों, ज़रूरतमंदों और असहायों के लिए दया और परोपकार की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर देशभर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों में मंदिर,घाट, कुओं और बावड़ियों का निर्माण करवाया। मार्ग बनवाये जिनमें सोमनाथ मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिरों का जीर्णोधार व पुनर्निमाण भी सम्मिलित है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर जी ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने, महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जीवनपर्यन्त कार्य किया। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी को मानवता के कल्याण के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा।संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में कोमल सिंह कुशवाहा, अमित त्रिपाठी अंबुज, संजय दोहरे,अवनीश वर्मा,आसिफ़ जादरान आदि प्रमुख रहे। इसके अलावा सरवर अली,कृपाराम राजपूत,प्रदीप द्विवेदी, आनंद कुमार वर्मा, मनीष मिश्रा,असित यादव, मलावती राजपूत, हमजा, एवं अमन तिवारी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
कांग्रेसियों ने मनाई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

