ग्वालियर, 31 मई । जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2026-28 का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में श्री दिगंबर जैन मंदिर, त्रिशला माता, उरवाई गेट पर आयोजित भव्य भक्तामर महामंडल विधान के साथ संपन्न हुआ।
जैन समाज प्रवक्ता ललित जैन भारती ने बताया कि कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक जितेंद्र जैन (पेट्रोल पंप) एवं निकुंज जैन के सानिध्य में हुआ। विधान में लगभग 200 से अधिक सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्तिपूर्वक पुण्यार्जन किया।
संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुमार जैन ने बताया कि यह आयोजन अध्यक्ष मोदी अरविंद जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विधान के दौरान सौधर्म इंद्र द्वारा भगवान को पांडुक शिला पर विराजमान कर भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ सहभागिता की।
कार्यक्रम में गगन जैन ने सौधर्म इंद्र, रामकुमार जैन एवं रविंद्र जैन (बाबा) ने यज्ञनायक एवं ध्वजारोहण कर्ता, दीपक जैन ने मुख्य कलश विराजमान कर्ता तथा अनुज जैन (मेडिकल), मनीष जैन, अतुल जैन लोहिया एवं सुमित जैन ने कलश विराजमान कर्ता के रूप में धर्म लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर JSG संगिनी नारी शक्ति द्वारा जिनवाणी एवं अष्ट प्रतिहार की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में रंजना जैन, नीतू जैन मोदी, सुप्रिया जैन, नैना जैन, शालिनी जैन, आरती जैन, रजनी जैन एवं ममता जैन सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर के सम्माननीय सदस्य अभिषेक जैन चेतन, आशीष जैन (मामा), अमित जैन (सिद्ध मोबाइल), एडवोकेट रोहित जैन, अजय जैन कागदी, मोहित जैन, निखिल जैन, आनंद जैन, प्रदीप जैन, महेशचंद जैन, नरेंद्र जैन, सुबोध जैन, नवीन जैन, प्रमोद जैन, रसीला जैन, नेहा जैन, राजीव जैन, राजकुमार जैन एवं नीरज जैन सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे और धर्म लाभ प्राप्त किया।
जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी 2026-28 का भक्तामर महामंडल विधान से हुआ शुभारंभ

