Headlines

पुलिस विभाग में सेवा देकर अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले अधिकारी को एसएसपी ने सम्मान देकर दी भावभीनी विदाई

इटावा -पुलिस विभाग में सेवा देकर अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए निरीक्षण, आरक्षी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा स्मृति चिन्ह, घड़ी, प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर विभाग द्वारा यथासंभव सहयोग प्रदान किए जाने हेतु आश्वस्त किया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभयनाथ त्रिपाठी एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share