इटावा -जनपद थाना बढ़पुरा परिसर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने विधिवत लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सहायता एवं जागरूकता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी, आवश्यक परामर्श तथा सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें।कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में कल्प वृक्ष का धरारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। एसएसपी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर आयुषी सिंह, क्षेत्राधिकारी चकरनगर अवनीश कुमार सिंह ,थाना प्रभारी बढ़पुरा सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
थाना बढ़पुरा में मिशन शक्ति केन्द्र का लोकार्पण व कल्प वृक्ष का एसएसपी ने किया धरारोपण

