ग्वालियर। जीवन में स्वथ्स्य रहने के लिये एक ओर शारीरिक व्यायाम आवश्यक है वही दूसरी ओर पर्यावरण का ध्यान रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अगर हम स्वच्छता को अपनायेंगे तो स्वस्थ्य रहेंगे व आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा वातावरण देकर जायेंगे। यह बात महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने रोटरी क्लब ग्वालियर द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
समर्पण मनोरमा जीवाजी नगर ग्वालियर पर अयोजित कार्यक्रम में महापौर ने कहा कि मानव सेवा सर्वोत्तम कार्य है और इसिलये चिकित्सा शिविर के माध्यम से हम जरूरतमंद व्यक्तियों की सेवा कर पाते है। विशिष्ट अतिथ् िदिनेश जैन अध्यक्ष जैन समाज मुरार ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रतिदिन लगने वाले चिकित्सा शिविर समर्पण मनोरमा की समाज को एक देन है। रोटरी रीजनल मेडीकल मिशन के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रांतपाल भूपेन्द्र जैन विशेष रूप से उपस्थित थे।
समर्पण मनोरमा के संस्थापाक जी.डी. लड्ढा ने स्वास्थ्य सेवाओं में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी, निःशुल्क भोजन वितरण कैंसर अस्तपाल एवं अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है उसके बारे में जानकारी दी। रोटरी क्ल्ब के अध्यक्ष रो. रोहित जैन, रो. राजीव मिश्रा, रो. प्रेरणा चतुर्वेदी, रो. परासमल पारख, रो. राजकुमार शिवहरे, कोषाध्यक्ष रो. राकेश मलहोत्रा, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजी. एस. के. गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। भारत विकास परिषद संस्कृति शाखा की अध्यक्ष नीलम समाधिया ने कहा अगले माह 27 मई को परिषद की ओर से चिकित्सा शिविर आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में पूजा सिंह, प्रेरणा चतुर्वेदी दिलीप जैन आदि ने भी सेवा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंच पर रोटरी के आगामी प्रांतपाल डॉ. प्रदीप पाराशर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मुकेश थरानी ने किया। आभार प्रदर्शन रो. मनीष चतुर्वेदी ने माना। इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल, भावना शिवहरे, उदित चतुर्वेदी, प्रतीक जैन, सुभाष जैन, रमेश जैन बाबूजी, राकेश जैन, धर्मेन्द्र जैन, इंजी. बृजेश जैन आदि उपस्थित थे।

