मुनि संघ एवं आर्यिका माताजी के आशिर्वाद के साथ जैन धरोहर दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में हुएं कार्यक्रम

इंदौर। पुरातत्व अन्वेषी, जिनधर्म प्रभावना के साथ जैन इतिहास को खोजने के लिए दर्जनों देशों की यात्रा करने वाले श्रावक श्रेष्ठि श्री निर्मल कुमार जी सेठी के स्मृति दिवस पर पांचवें जैन धरोहर दिवस के दूसरे दिन भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा एवं तीर्थ संरक्षिणी महासभा के राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी इन्दौर के गुमास्ता नगर, जैन कालोनी एवं सुदामा नगर समाज जनों के बीच पहुंचकर महासभा की जानकारी देते हुए ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा हेतु जनमानस से संवाद स्थापित किया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी इंदौर के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत गुमास्ता नगर से आर्यिका माताजी ज्ञेय श्री जी के सानिध्य में की गई। आर्यिका मां ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारे ऐतिहासिक धार्मिक स्थल पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किए जा रहे हैं जबकि उन्हें आध्यात्मिक केंद्र के रूप में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक श्री प्रतिपाल जी टोंग्या सुभाष जी सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। तत्पश्चात पदाधिकारी जैन कालोनी पहुंचे जहां पर मुनि श्री मुनि सागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन करके आशीर्वाद प्राप्त किया एवं अपनी बात रखी। मुनि श्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह हम अपने परिवार की देखभाल करते हैं वैसे ही अपनी धरोहर की रक्षा करते रहे। अन्त मे स्थानीय कार्यक्रम संयोजक श्री गिरीश जी पाटोदी ने आभार ज्ञापित किया।
इसी तारतम्य में सुदामा नगर में समाज जनों को विरासतों के महत्व को बताते हुए जागरूक होने की बात कही गई। जहां पर मौजूद जैन गणित के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने वाले विद्वान डाक्टर अनुपम जी जैन ने श्रद्धेय सेठी जी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए जैन पुरातत्व पर उनके द्वारा किए गए अद्भुत कार्य को जनता को बताया।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री टी के वैद ने कहा कि आदरणीय निर्मल जी सेठी द्वारा जैन पुरातत्व का अन्वेषण देश विदेश के प्राचीन जैन तीर्थों और विभिन्न भागों में अवस्थित स्थानों पर पुरातत्व और इतिहास से जुड़े विद्वानों के साथ स्वयं जाकर वहाँ की विपुल सामग्री को प्रकाश में लाने कि महत्वपूर्ण कार्य किया तथा अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका महाद्वीपो के देशों में लगभग चालीस नगरों की यात्रा कर जैन पुरावशेषों विषयक सामग्री को खोजने का प्रयत्न किया, अनेक संगोष्ठियाँ आयोजित करवाई एवं स्वयं जैन पुरातत्व पर अनेक आलेख लिखकर जैन पुरा वैभव से जन-जन को अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री विमल कुमार जी झांझरी ने किया।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेंद्र सेठी, महामंत्री श्री कैलाश लुहाड़िया, कार्याध्यक्ष श्री तल्लिन बड़जात्या कोषाध्यक्ष श्री राकेश पाटनी एवं निर्ग्रन्थ सेंटर आफ आर्कियोलॉजी के पुरातत्व संयोजक ओम पाटोदी इदौर संभाग प्रभारी पवन पाटोदी जी उपस्थित रहे।कार्यक्रम मे श्रुत संवर्धिनी महासंभा के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्र सेठी जी भी उपस्थित रहे
इसी प्रकार एक दिन पूर्व संध्या में श्री अजित नाथ जिनालय मार्डन सिटी में श्री पवन जैन पार्षद के संयोजन में एवं प्रदेश गुल्लक योजना प्रभारी श्रीमती ऊषा जी पाटनी के नेतृत्व में गुप्ति सदन दिगम्बर जैन मंदिर में जैन धरोहर दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share