Headlines

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की किरण सोनी बनी जिला उपाध्यक्ष

इटावा- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा महिला जिला महामंत्री वर्षा दुबे महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत ने महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्रीमती किरण सोनी को महिला जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया इस अवसर पर श्रीमती अंजू यादव ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की आजीवन सदस्यता ग्रहण की सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने कहा संगठन में सभी कस्बा एवं बाजरो के व्यापारियों को जोड़ा जाएगा इस अवसर पर नगर प्रभारी संजय वर्मा युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा युवा जिला कोषाध्यक्ष ऋषि पोरवाल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा युवा जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share