कानपुर में अंडर-13 “लिटिल चैंपियन कप T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन दो सम्पन्न

कानपुर मे खेल को बढावा देने के उद्देश्य से प्रताप इंटरनेशनल स्कूल द्बारा आयोजित अंडर 13 लिटिल चैंपियन कप टूर्नामेंट सीजन दो सम्पन्न हो गया है। 5 दिवसीय आयोजित किए गए इस टूर्नामेंट में कई स्कूलों के बच्चो ने प्रतिभाग किया और अपनी-अपनी प्रतिमाएं दिखाई किसी ने बल्ला घुमाया तो किसी में कैंच पकड़े तो किसी की गेंद ने कई विकेट लिए । कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल की डायरेक्टर सुरभि भदौरिया के निर्देशन में स्कूल प्रिंसिपल चारूं यादव ने मुख्य मुख्य अतिथि पूर्व महिला क्रिकेटर एवं कोच अर्चना मिश्रा और विशिष्ट अतिथि रोहित मिश्रा (जीवन संकल्प सेवा लक्ष्य फाउंडेशन, राहुल सिंह (क्रिकेटर), सीमा सिन्हा (क्रिकेटर) के साथ जीतने वाली प्रताप इंटरनेशनल स्कूल की टीम को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही रनर अप रही स्कॉलर मिशन स्कूल टीम का भी हौसला अफजाई किया । अतिथियों ने सभी कोच और अंपायर का पटका पहनाकर और प्रशस्ति पत्र व पौंधा देकर सम्मान किया गया । इस टूर्नामेंट मैच में स्कॉलर मिशन स्कूल के शिवांग यादव को मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट फिल्डर न बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड,सिटी मॉडल क्रिकेट एकेडमी के कबीर राज को बेस्ट बॉलर के आर्यन शर्मा मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

13 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या चारु यादव, मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत छात्राओं ने भगवान श्री गणेश की स्तुति पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। “अतिथि देवो भवः” की परंपरा का पालन करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।21 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में लगभग 13 विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला प्रताप इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी एवं स्कॉलर मिशन स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक एवं कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Please follow and like us:
Pin Share