इटावा -जनपद मेक्ष आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड-एनरोलमेंट परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रान्त शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों (कॉलेजों एवं विद्यालयों) का संयुक्त रूप से औचक स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था, कक्षों में बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु केन्द्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अव्यवस्था पाए जाने पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील केन्द्रों पर विशेष सतर्कता एवं सतत निगरानी बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि दिनांक 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित होमगार्ड-एनरोलमेंट परीक्षा-2025 को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में सकुशल संपन्न कराया जाए।
होमगार्ड-एनरोलमेंट परीक्षा केंद्रों का डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण दिये दिशानिर्देश

