अनुपस्थित मिलने पर सीएमएचओ ने दिया 2 चिकित्सक सहित 3 कर्मचारियों को नोटिस

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने कि दिनांक 24.04.2026 मेरे निर्देश पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी -1 डॉ.दीपाली माथुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर एवं सिविल डिस्पेंसरी ठाठीपुर का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीरपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. के. के.गुप्ता अनुपस्थित मिले उनके 22 ,23 एवं 24 अप्रैल 2026 को उपस्थित पंजी पर हस्ताक्षर भी नहीं थे वहीं बाडेड चिकित्सा डॉ.अखिलेश जो अनुपस्थित थे इनके बारे में जानकारी ली तो ज्ञात हुआ कि ये सप्ताह में 2-3 दिन आते हैं और हस्ताक्षर कर चले जाते हैं वहीं श्री आर.के. गुप्ता नेत्र सहायक के हस्ताक्षर पंजी पर थे लेकिन मौके पर अनुपस्थित थे, वहीं देवेन्द्र तोमर फार्मासिस्ट के हस्ताक्षर पंजी पर हस्ताक्षर तो थे पता करने पर बताया कि वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरई गये है जब मूवमेंट रजिस्टर देखा गया तो वह उपलब्ध नहीं था जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि यहां का स्टाफ बिना सूचना के कहीं भी चला जाता है साथ ही नर्सिंग ऑफिसर मोना धवल बिना किसी बरिष्ठ अधिकारी को सूचित कर घर चली गई, यहां पर काफी सुधार की गुंजाइश है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी -1 डॉ दीपाली माथुर की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए पांचों को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं ज़बाब संतोषजनक नहीं पाये जाने पर वेतन काटने की बात कही ।

Please follow and like us:
Pin Share