ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य कार्यक्रमो का प्लानिंग कर संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर डॉ.सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया विभाग द्वारा फैमिली हेल्थ इंडिया के सहयोग से विभिन्न जागरूकता की गतिविधियां संचालित की गई, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ विनोद दोनेरिया ने बताया कि ग्वालियर में विभिन्न विद्यालयों व संस्थानों में मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया एवं प्रचार प्रसार की गतिविधियां आयोजित की गई। जिला स्तर पर मलेरिया कार्यालय में फील्ड के सुपरवाइजरी स्टाफ की कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बैठक में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को मलेरिया से बचाव व उन्मूलन के लिए मलेरिया अधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई। ज़िले के समस्त ब्लॉकों में बैठक तथा रैली का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम किये गये।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर पर सेंट्रल एकेडमी स्कूल आदित्यपुरम में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा छात्रों को मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी दी गई तथा शहर के अन्य स्कूल सी.एम.राइज स्कूल हजीरा तथा शासकीय कन्या विद्यालय थाटीपुर में भी स्थानीय कर्मचारियों द्वारा कार्यशाला आयोजित कर छात्रों को जागरूक किया गया। जिला चिकित्सालय मुरार में वाहक जनित रोग- मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचाव के लिए कैनेपी लगाकर अस्पताल में उपस्थित मरीज व उनके परिजनों को जागरूक किया गया तथा पंपलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनोद कुमार दोनेरिया, जिला मलेरिया सलाहकार श्री राजेश वर्मा, ए एम ओ श्री पान सिंह, एम्बेड परियोजना समन्वयक श्री विजय मिश्रा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्व मलेरिया दिवस पर जिले में कार्यशाला सहित हुई विभिन्न प्रचार- प्रसार की गतिविधियां

