दतिया/ग्वालियर – श्री दिगम्बर सिद्ध क्षैत्र सोनागिर कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल आज चम्बल संभाग श्री सुनील कुमार जी जैन से मिला और उन्हें सोनागिर से चोरी हुई मूर्ति के सम्बन्ध में समाज व्याप्त असंतोष से अवगत कराया। यदि 2 दिन में चोरों का पता एवं मूर्ति बरामद नहीं की गई तो सम्भागीय स्तर पर धरना, प्रदर्शन किया जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि 4 ओर 5 अप्रैल की रात को जैन तीर्थ सोनागिर से चांदी की प्रतिमा ओर सिंहासन चोरी होने पर 20 दिन निकलने के बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगने से सोनागिर कमेटी का प्रतिनिधि मण्डल ने डी आई जी चम्बल संभाग से शान्त पूर्ण जैन समाज के धैर्य की परीक्षा न लेने की अपील की एवं चोरों को पकड़ने और मूर्ति का पता बताने वाले को सोनागिर कमेटी की ओर से एक लाख ग्यारह हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
जैन समाज के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं थाने का घिराओं किया जाएगा।
सोनगिर कमेटी के महामंत्री बालचंद जैन ने बताया कि यदि दो दिन के अंदर मूर्ति बरामद नहीं होती हैं तो समाज के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं थाने का घिराओं किया जाएगा। प्रतिनिधि मण्डल में सोनागिर कमेटी के मंत्री बालचंद जैन, कोषाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जैन, न्यासी डॉ मुकेश जैन , विजय कुमार जी मामा, जिनेन्द्र कुमार जैन , अजित कुमार जैन, महावीर प्रसाद जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।

