नवीनीकरण नहीं कराने पर सीएमएचओ ने किये 16 नर्सिंग होम के पंजीयन निरस्त

ग्वालियर – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि
[ म.प्र.उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबधी स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1993 तथा नियम 1997 यथा संशोधित विधेयक 2008 एवं 2021 में निहित अधिनियम के अंतर्गत अस्पताल /नर्सिंग होमों के पंजीयन का नवीनीकरण प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल में किया जाना अनिवार्य है, जिस हेतु नियम, 1997 के उप नियम 6 (1) अनुसार 31 मार्च के न्यूनतम एक माह पूर्व ऐसे समस्त निजी स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन नर्सिंग होम पोर्टल के माध्यम से पर्यवेक्षी प्राधिकारी को प्रस्तुत किया जाना है। अधिनियम की धारा 3 अनुसार बिना वैद्य पंजीयन के नर्सिंग होम का संचालन नहीं किया जा सकता है।
02/ कार्यालयीन पत्र क्रमांक/नर्सिंगहोम/2025/19182 ग्वालियर दिनांक 12.12.2025, 19603 ग्वालियर दिनांक 23.12.2025 एवं कार्यालयीन पत्र क्रमांक/नर्सिंगहोम/2026/22492 ग्वालियर के द्वारा 31 मार्च 2026 को वैद्यता समाप्त होने वाले समस्त प्राईवेट नर्सिंगहोम एवं क्लीनिक, जिला-ग्वालियर को पत्र जारी कर सूचित किया गया था कि 28 फरवरी 2026 के मध्यरात्रि 12 बजे ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पाॅर्टल बंद हो जायेगा।
इसी क्रम में म.प्र.शासन, लोक स्वा.एवं चिकि.षिक्षा विभाग, भोपाल के पत्र क्रमांक/ लो.स्वा.एवं चिकित्सा षिक्षा विभाग, भोपाल म.प्र. का पत्र दिनांक 12.03.2026 के द्वारा पुनः अनुमति देते हुये 22 मार्च 2026 तक पोर्टल चालू किया गया था।
03/ किन्तु निम्नानुसार नर्सिंगहोम/अस्पतालों के द्वारा समयसीमा में नर्सिंगहोम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है जिस कारण से निम्न नर्सिंगहोम/अस्पताल का पंजीयन/लाईसेंस स्वतः निरस्त होकर पोर्टल से विलोपित हो गया है।
उपरोक्त कारणों के आधार पर म.प्र.उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबधी स्थापनायें (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1993 तथा नियम 1997 यथा संषोधित विधेयक 2008 एवं 2021 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत निम्नानुसार नर्सिगहोम/अस्पतालों का पंजीयन/लाईसेंस स्वतः होने के कारण पंजीयन/लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जाते है।

इन 16 नर्सिंग होमों के हुए पंजीयन निरस्त:-

1- कल्याण जी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ग्राम बझेरा टेकनपुर , झांसी रोड, ग्वालियर
क्रेज़ एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित ।
2- वाईएसएम अस्पताल गुप्तेश्वर के पास मंदिर, तिघरा रोड, ग्वालियर।
3 – आशा देवी मेमोरियल अस्पताल स्टोन पार्क, मोतीझील, ग्वालियर
न्यू कमला शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित ।
4 – राम कृष्णा अस्पताल साडा,ग्वालियर,ग्वालियर
खालसा माइनॉरिटी सोसाइटी द्वारा संचालित ।
5- केयर एंड क्योर हॉस्पिटल ब्लॉक नंबर 28, काउंटर मेगनेट, ग्वालियर।
6 – लीला मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल , राजे पैलेस के पास, गोले का मंदिर ,ग्वालियर ।
7 -प्राइम केयर एंड क्योर हॉस्पिटल रनवाय स्वर्गीय श्रीकप्तान सिंह सोलंकी एवं रामदुलारी लोक सेवा समिति एबी रोड, ग्वालियर, ग्वालियर
स्वर्गीय श्रीमती बैकुंठी देवी शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित
8 – पीतांबरा माता नर्सिंग होम मदनपुरा, ग्वालियर, ग्वालियर
9- मयूर नर्सिंग होम सिंहपुर रोड, छावनी मुरार, ग्वालियर
10 -श्री कृष्णा अस्पताल पवनसुत कॉलोनी, सचिन तेंदुलकर चौराहा के पास , हुरावली रोड, मुरार ग्वालियर ।
11 – गौतम स्पेशलिटी अस्पताल , भितरवार रोड डबरा ।
12 – चोपड़ा चेस्ट अस्पताल 162 एच विजय नगर पार्क के सामने ,चेतकपुरी,ग्वालियर।
13 -के.के. अस्पताल रामजी का पुरा, कटी घाटी एबी रोड गिर्राज जी मंदिर के पास ,ग्वालियर
14 – वसुन्धरा राजे अस्पताल महादजी नगर, चिवाई नाका लश्कर, ग्वालियर ।
15- शिवानी आई अस्पताल, बंशी मार्केट, खुरेरी चौराहा बड़ागांव मुरार, ग्वालियर
16 – महादेव अस्पताल गिरगांव गेट के पास, भिंड रोड, ग्वालियर ।

Please follow and like us:
Pin Share