सामु. स्वा.केन्द्र हस्तिनापुर में कम प्रसव होने पर डीएचओ-1 ने जताई नाराजगी

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ . दीपाली माथुर के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 23.04.26 को सीएचसी हस्तिनापुर,पीएचसी उटीला, पीएचसी बेहट का निरीक्षण किया गया, सीएचसी हस्तिनापुर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हस्तिनापुर में जनसंख्या के अनुपात में प्रति माह 20 से 25 डिलेवरी ही हो रही हैं जबकि सीएचसी पर 10 बेड उपलब्ध हैं जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की , अस्पताल के स्टाफ द्वारा बताया गया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ सप्ताह में केवल एक ही दिन आती हैं और उसी दिन महिलाओं की जांच एवं अल्ट्रासाउंड किया जाता है। इसी कारण से डिलेवरी कम हैं इस पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1के द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा कर महिला चिकित्सक की व्यवस्था कराये जाने की बात कही।
पीएचसी उटीला के उपस्थिति पंजीयन का निरीक्षण करने पर स्टाफ की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई साथ ही डिलीवरी रूम में आवश्यक उपकरण एवं दवाइयां व्यवस्थित रूप से उपलब्ध थी एवं समस्त प्रोटोकॉल लगे हुए थे। अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण सप्ताह में एक दिन सीएचसी हस्तिनापुर में पीएचसी उटीला क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने संस्था प्रभारी हस्तिनापुर को आदेशित किया। पीएससी बेहट में प्रतिमाह लगभग 30 डिलीवरी होती है बेहट में व्यवस्थाएं संतोष जनक पाई गई , साथ ही जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉक्टर दीपाली माथुर द्वारा पीएचसी बेहट में भी एचआरपी क्लीनिक लगाए जाने हेतु प्रस्ताव जिले में रखे जाने हेतु कहा गया एवं गर्भवती महिलाओं की गुणवत्ता पूर्वक जांच करने के लिए सप्ताह में एक दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी भेजें जाने की भी बात कही गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 द्वारा भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए जो भी सुझाव दिए गए उस पर तुरंत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Please follow and like us:
Pin Share