ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में ग्वालियर जिले के चिकित्सक बेहतर काम कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जिला चिकित्सालय मुरार के डॉक्टर मुकेश तोमर ने एक हार्ट के एक महिला मरीज की जान बचाई।
जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर के सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार कोमरीज कीर्ति कोरकू 52/फीमेल, निवासी मोरार ग्वालियर ,छाती में बहुत तेज दर्द के साथ जिला अस्पताल मुरार ग्वालियर के मेडिसिन आईसीयू में भर्ती हुई , ड्यूटी पर मौजूद मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. मुकेश सिंह तोमर ने मरीज की ईसीजी कराई ,ईसीजी करने पर पता चला कि मरीज को Extensive Anterior Wall Myocardial Infarction है, मरीज का बीपी 190/100 आ रहा था,बीपी नॉर्मल करने के बाद मरीज को heart की नसों में मौजूद क्लाट को Life Saving Thrombolyse किया गया life saving throbolyse के माध्यम से हृदय की नसों में जमे ब्लड क्लॉट को घोलकर मरीज की जान बचाई गई, वर्तमान में मरीज स्वस्थ एवं स्थिर है , अब मरीज को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए जयारोग्य अस्पताल के हृदय रोग विभाग भेजा जाएगा ।
जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर के डॉ.मुकेश सिंह तोमर ने बताया कि समय पर अगर हार्ट अटैक के मरीज को इलाज मिल जाए तो मरीज की जान बच जाती है और मरीज लंबा है जीवन जी सकता है, सिविल सर्जन डॉ राजेश शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल मुरार में पहली बार हृदय के मरीज की Life Saving Throbolyse करके जान बचाई गई ।
शुक्रवार को जिला चिकित्सालय मुरार के डॉ.मुकेश तोमर ने हार्ट के महिला मरीज की बचाई जान

