सामु.स्वा.केन्द्र भितरवार में ओ.टी. का शुभारंभ होते ही चिकित्सकों ने महिला का किया ऑपरेशन

ग्वालियर – कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान के निर्देशन में ग्वालियर जिले के चिकित्सक प्रतिदिन नई-नई उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला ग्वालियर डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार के ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ स्थानीय विधायक माननीय श्री मोहन सिंह राठौर ने किया, ओ.टी. के शुभारंभ होते ही भितरवार के चिकित्सको ने एक महिला का प्रसव ओप्रेशन कर नई उपलब्धि हासिल की उन्होंने बताया कि भितरवार में गर्भवती महिलाओं को जटिल प्रसव/ ऑपरेशन से प्रेशर करने के लिए ग्वालियर जाना पड़ता था अब गर्भवती महिलाओं को जटिल प्रसव/ ऑपरेशन के लिए ग्वालियर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भितरवार ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक मेडीकल ऑफिसर डॉक्टर अशोक खरे बताया कि माननीय विधायक जी श्री मोहन सिंह राठौर जी के ऑपरेशन थिएटर के शुभारंभ उपरांत एक गर्भवती महिला कल्पना पत्नी किशन उम्र 27 वर्ष जो कि शिवपुरी जिले के ग्राम हथेडा की निवासी है जिसका पहला प्रसव था वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भितरवार आई जिसे महिला चिकित्सको ने देखा, महिला के स्वास्थ्य परिक्षण के दौरान चिकित्सको ने पाया कि पेट में बच्चे को परेशानी हो रही थी सामान्य प्रसव सम्भव नहीं है ज्यादा देर इन्तजार पर जच्चा-बच्चा दोनों की जान को खतरा हो सकता है, चिकित्सकों ने महिला के परिजनों को उक्त स्थिति से अवगत कराया कि प्रसव सामान्य न होकर ऑपरेशन से करना पड़ेगा इस पर परिजनों ने ऑपरेशन की स्वीकृत दी जिसके उपरांत महिला चिकित्सक डॉक्टर सोनम सिंह , डॉ अभिषेक (एनेस्थीसिया), डॉ .गीतिका भारद्वाज, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गिर्राज गुप्ता एवं नर्सिंग ऑफिसर गीतांजलि ,छवि कटारे ,छाया रावत की टीम ने महिला का ओप्रेशन से प्रसव कराया, अभी जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भितरवार जिला ग्वालियर की ओ.टी.के शुभारंभ अवसर पर भितरवार के नगरपालिका अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, भितरवार के एसडीएम श्री राजीव समाधिया, नगर पालिका भितरवार के पार्षदगण, भितरवार बीजेपी के मंडल अध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

Please follow and like us:
Pin Share