सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

इटावा। महात्मा ज्योतिबा राव फूले जन कल्याण समिति के तत्वधान में सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह के.पी. उत्सव गार्डन कुम्हावर रोड पचावली में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. आनंद सिंह कुशवाहा चिकित्सा अधीक्षक पुलिस चिकित्सालय ने दीप प्रज्वलित कर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। अध्यक्षता कृष्ण सिंह कुशवाहा वरिष्ठ समाजसेवी उदयपुर राजस्थान ने की। कार्यक्रम में पौने दो दर्जन जोड़ों की शादी सम्पन्न कराई गयीं। सभी सम्मानित गणमान्य अतिथियों ने नव युगल वर-वधू को शुभाशीर्वाद प्रदान किया।
महात्मा ज्योतिबा राव फूले जन कल्याण समिति के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रताप सिंह कुशवाहा, प्रबंधक विमल सिंह कुशवाहा संयोजक इंजी, रंजीत सिंह कुशवाहा युवा जिलामहामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, सुरेंद्र प्रताप सिंह संयोजक जितेन्द्र शाक्य प्रधान जिलाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेवाराम कुशवाहा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र कुशवाहा, मुख्य व्यवस्थापक सुनील कुशवाहा, दिनेश कश्यप, बी.डी.कुशवाहा अश्वनी, शेखर कुशवाहा आदि सहयोगी गढ़ उपस्थित रहे कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा एरिया मैनेजर, शशी कुशवाहा ब्रांच मैनेजर एसबीआई, डॉ. एसएस कुशवाहा, डॉ.अजीत कश्यप, नवाव सिंह कुशवाहा डारेक्टर नवाव कोचिंग सोवरन सिंह कठेरिया भूमि संरक्षण विभाग, राम कुमार पाल से.नि.डेरी विभाग, लज्जाराम बाबू, दशरथ सिंह कुशवाहा, डॉ. कमल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Please follow and like us:
Pin Share