विघुत उपभोक्ताओं ने एसडीओ से मिलकर लगाई पोस्टपेड योजना गुहार

इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के कई विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीओ से मिलकर पोस्टपेड योजना के लिए गुहार लगाई है। प्राप्त विवरण के अनुसार फक्कड़पुरा निवासी लक्ष्मीगुप्ता, रहीस बेगम, बबली, शशि कला, गीता देवी ,कुसुम, काजल ,रमाकांत, प्रमोद ,अन्नू यादव, दीपक वर्मा ,मंगल सिंह वर्मा ,आशीष कुमार, रवि कुमार ,विशाल तथा संजय वर्मा आदि लोगों ने एस डी ओ को प्रार्थना पत्र देकर प्रीपेड मीटर के स्थान पर पोस्टपेड मीटर योजना के अंतर्गत लाभ देने के लिए शिकायती पत्र दिया है। विगत वर्ष 5 दिसंबर 25 को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन द्वारा एक आदेश जारी किया गया था जिसमें नए मीटर के संबंध में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए थे कि प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना प्रीपेड मीटर नहीं लगाए जाएंगे। इस योजना का बिजली विभाग द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है और लोगों की सहमति के बिना ही प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। प्रीपेड मीटर योजना में कई तरह की शिकायत है व्यवहार में आ रही हैं जिसमें और बिलिंग बार-बार बिजली जाना आदि। आशा है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार व उत्तरदाई अधिकारी शिकायतों का निस्तारण करते हुए उपभोक्ताओं के व्यापक जनहित में ठोस राहत देंगे।

Please follow and like us:
Pin Share